02/04/2022  :  15:33 HH:MM
तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के पलटने से गई 4 लोगों की जान
Total View  2408


तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। हैदराबाद से करीब 130 किलोमीटर दूर चरकोंडा मंडल में तुर्कलापल्ली के पास चालक के नियंत्रण खोने के बाद एक कार पलट गई। कार सवार एक परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कलवाकुर्ती सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़ितों की पहचान गौस खान (55), सादिक (55), फरहाना (45) और रौशन (24) के रूप में हुई है। वे सभी सूर्यापेट जिले के नेरेदुचरला के रहने वाले थे और पड़ोसी आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले की एक दरगाह से घर लौट रहे थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4871743
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित