समाचार ब्यूरो
22/03/2022  :  17:36 HH:MM
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है
Total View  1433


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है। ये सत्ता à¤•ा क्रूर चेहरा है। या तो पर्चा नहीं भरने दिया जाएगा या चुनाव को प्रभावित किया जाएगा। या परिणामों को। हार का डर ही जनमत को कुचलता है।इसी सन्दर्भ में श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ को ज्ञापन देकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एम.एल.सी. श्री उदयवीर सिंह व श्री राकेश यादव को जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा बंधक बना लिये जाने, सपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा के गुण्डों द्वारा पथराव किये जाने, सपा के दोनों प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज किये जाने की साजिश के विरुद्ध शिकायत की है एवं तत्काल सख्त कार्यवाही की मांग की है।समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने मांग की है कि उपरोक्त शिकायत को संज्ञान में लेकर तत्काल सशस्त्र पुलिस की अभिरक्षा में दोनों प्रत्याशियों को नामांकन कक्ष तक पहुंचाने, उनका नामांकन कराने तथा उनकी कड़ी सुरक्षा की तत्काल व्यवस्था की जाये, जिससे दोनों प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सके और स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव सम्पन्न हो सके। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाये।  à¤ªà¥à¤°à¤¤à¤¿à¤¨à¤¿à¤§à¤¿à¤®à¤£à¥à¤¡à¤² में सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री/राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, रामबृक्ष यादव, के.के. श्रीवास्तव, जगपाल दास एवं विकास यादव शामिल थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6660285
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित