21/03/2022  :  11:27 HH:MM
रूस-यूक्रेन में युद्ध का 25वां दिन, रूसी बमबारी के बीच कीव से भयावह तस्वीर आई सामने, शॉपिंग सेंटर में भीषण आग
Total View  2404


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 25वां दिन है। रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है। वहीं यूक्रेन, रूस के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। यूक्रेन की सेना ने अलगाववादियों की खुफिया एजेंसी (DPR) के कमांडर सर्गेई माशकिन को मार गिराया है। उधर, रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में बमबारी जारी है। इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव से भयावह तस्वीर सामने आई है। कीव के एक शॉपिंग सेंटर में भीषण लग गई। आग की लपटें दूर तक देखाई दे रही थी। हालांकि आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने कालिब्र मिसाइलों से क्षतिग्रस्त यूक्रेनी बख्तरबंद वाहनों की मरम्मत के लिए बनी कार्यशालाओं को नष्ट कर दिया। आरटी के मुताबिक, बयान में कहा गया है, "19 मार्च की शाम और 20 मार्च की सुबह, यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचों पर लंबी दूरी के सटीक हथियारों से हमले किए गए। काला सागर से चालाए गए लड़ाकू अभियानों में कालिब्र समुद्र-आधारित क्रूज मिसाइलों ने क्षतिग्रस्त यूक्रेनी बख्तरबंद वाहनों की मरम्मत के लिए बनीं कार्यशालाओं को नष्ट कर दिया।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4978089
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क