20/03/2022  :  17:50 HH:MM
शादी को लेकर महिला मुखिया के अपहरण का पति ने दर्ज कराई एफआईआर
Total View  2409


सोनबरसा प्रखण्ड के कन्हौली  थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत के नवनिर्वाचित महिला मुखिया के अचानक गायब होने का मामला प्रकाश में आया है, जिसको लेकर पति ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई। मुखिया रेखा देवी के पति ने थाने में गांव के ही तीन लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। मुखिया  के पति ने बताया कि दिनांक 9 मार्च को सुबह टहलने के दौरान से गायब हैं। पत्नी खोजा परन्तु नही मिली। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। मुखिया के पति अयोधि पासवान ने 15 मार्च को थाने में अपनी पत्नी के अपहरण होने का मामला दर्ज कराया। थाने को दिये गये आवेदन में खाप पंचायत के ही स्व युगेश्वर कापर के पुत्र राम प्रगास कापर, और प्रगास के दोनो पुत्र संजय कापर व विजय कापर को आरोपित किया है।जिसमें बताया गया है कि शादी की नीयत व व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने के उद्धेश्य से बहला फुसलाकर ले गया है। वहीं चर्चा यह भी है  कि वह अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। दबी जुबान से लोग कहते है उक्त दोनों में पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मालूम हो कि मुखिया पति सह शिक्षक से मिली  जानकारी के अनुसार फरार मुखिया तीन बच्चों की मां है । बड़ा स्नातक उत्तीर्ण होकर पटना में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है। वहीं दूसरा पुत्र वर्ष 2022 में माध्यमिक की परीक्षा दिया है। वहीं पुत्री वर्ग नवम् की छात्रा है। फिलहाल घटना को लेकर प्रखण्ड में सुर्खियां बनी हुई है । हर जगहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   107492
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित