समाचार ब्यूरो
18/03/2022  :  11:38 HH:MM
युद्ध के बीच बाइडेन का रूस पर बड़ा हमला, पुतिन को बताया हत्यारा, तनाशाह और ठग
Total View  2372


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूस लगातार यूक्रेन में बमबारी कर रहा है। उधर, अमेरिका रूस पर दबाव बनाने में जुटा हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। बाइडेन ने पुतिन को हत्यारा, तनाशाह और ठग कहा है। इससे पहले बाइडेन ने पुतिन को वॉर क्रिमिनल कहा था।अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन ने कहा हम रूस पर दबाव बढ़ाना जारी रखेंगे, जब तक कि वह इस युद्ध को समाप्त नहीं कर देता। हम यूक्रेन के लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।वहीं, यूक्रेन एक तरफ जहां रूसी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन, रूस पर कूटनीतिक दबाव भी भनाने में जुटा हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। जेलेंस्की ने बताया कि इस दौरान रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन के समर्थन को लेकर चर्चा हुई। खासकर रक्षा क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि साथ ही शांतिपूर्ण वार्ता जारी रखने का भी संदेश दिया। हमें युद्ध के खिलाफ गठबंधन को मजबूत करना चाहिए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3223048
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क