समाचार ब्यूरो
17/03/2022  :  18:28 HH:MM
फिर लौटा कोरोना का खौफ, चीन में बिगड़े हालात, नहीं बची क्वारनटीन की जगह
Total View  2376


दुनिया भर में एक बार फिर कोरोना वायरस का खौफ लौट आया है। चीन में कोरोना वायरस ने कहर बरपनाना शुरू कर दिया है। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगाया है। कोरोना के मामले यहां तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन में 2020 के बाद से सबसे बुरी स्थिति बताई जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन के कई हिस्सों में मेडिकल संसाधनों की कमी महसूस की जा रही है। जानकारों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में चीन की स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव और ज्यादा बढ़ सकता है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 हफ्तों में चीन में 14 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आए हैं। कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन की वजह से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चीन में लोगों को कोरोना जांच के लिए मारामारी करना पड़ रहा है। इस बीच चीन की सख्त 'जीरो कोविड पॉलिसी' के तहत लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। चीन में कोरोना से सबसे प्रभावित जिलिन में अस्पतालों में क्वारंटीन करने के लिए जगह कम पड़ गई है। मरीजों को क्वारंटीन करने के लिए अस्थाई अस्पताल बनाए जा रहे हैं। एक स्थानीय अधिकारी के मुताबिक, बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मौजूद मेडिकल सप्लाई सिर्फ 2 से 3 दिन की ही बची है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7130163
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क