समाचार ब्यूरो
17/03/2022  :  18:19 HH:MM
फिल्मी होली को अमर कर दिया महबूब-शकील-नौशाद-शमशाद ने
Total View  1420


होली का खुमार चढ़ते ही हिंदुस्तान की फ़िज़ाओं में एक गीत गूंजने लगता है “ à¤¹à¥‹à¤²à¥€ आयी रे कन्हाई रंग छलके – सुना दे ज़रा बांसुरी...“ ये गीत 1957 में रिलीज़ हुई हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्म मदर इंडिया का है। तब भारत ऐसा देश हुआ करता था जहां हिंदु मुस्लिम संस्कृतियों के मेल से पनपा समाज एक दूसरे समुदाय को लेकर गहरा लगाव रखता था। तब विकृत इतिहास की कक्षाएं व्हाट्सअप यूनीवर्सिटी पर नहीं चली थीं।इसलिए होली का सर्वाधिक लोकप्रिय सिनेमाई गीत उस तरह की टीम द्वारा रचा गया जिसकी अब कल्पना मुश्किल है। मदर इंडिया के निर्देशक थे महबूब, संगीतकार नौशाद, गीतकार शकील बदायूंनी और इस गीत को गाया शमशाद बेगम ने। वैसे कोरस में मोहम्मद रफी, मन्ना डे, लता मंगेशकर आदि भी थे। महबूब-नौशाद-शकील-शमशाद ने मिल कर ऐसी रचना तैयार की कि इस गीत के 65 साल के सफर के दौरान कई पीढ़ियां इस गीत को सुन-सुन कर होली को गुलज़ार बनाती रहीं हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2579630
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित