समाचार ब्यूरो
16/03/2022  :  18:40 HH:MM
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के चुने हुए सदस्यों ने अपनी अलग धार्मिक पार्टी बनाने का सर्वसम्मति से किया फैसला: कालका, काहलों
Total View  1420

सिंह सभाओं व अन्य पंथक जत्थेबंदियों के साथ परामर्श करने के पश्चात ही नाम तय करेंगे: कालका, काहलों
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुने हुए सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि वह अपनी अलग धार्मिक पार्टी बनाएंगे और केवल धार्मिक क्षेत्र के लिए काम करेंगे। यह कहना है दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका व महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों का।
आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स. कालका व स. काहलों ने कहा कि कल चुने हुए प्रतिनिधियों की मीटिंग हुई थी जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सभी चुने हुए सदस्य केवल धार्मिक क्षेत्र के लिए ही काम करेंगे। स. कालका ने कहा कि जब तक वह दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष हैं उनके परिवार से कोई भी राजनीतिक चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली कमेटी के किसी चुने हुए सदस्य या उसके किसी पारिवारिक सदस्य ने राजनीतिक चुनाव लड़ना है तो वह केवल व्यक्तिगत तौर पर यह चुनाव लड़ सकता है लेकिन हमारी धार्मिक पार्टी के नाम पर चुनाव नहीं लड़ सकेगा।
उन्होंने कहा कि नई धार्मिक पार्टी का नाम सिंह सभाओं व अन्य पंथक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ परामर्श करने के बाद तय किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि संगत ने हमें अपने धार्मिक प्रतिनिधि के रूप में चुना है इसलिए हम केवल धार्मिक क्षेत्र के लिए काम करेंगे और केवल धार्मिक मुद्दे उठायेंगे।
मीडिया द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में स. कालका व स. काहलों ने कहा कि उनकी धार्मिक पार्टी का मनजीत सिंह जी.के व सरना बंधुओं के साथ कोई समझौता नहीं होगा क्योंकि उनके अपनी राजनीतिक एजेंडे हैं। जहां जी.के गुरु की गोलक के चोर हैं वहीं सरना बंधू पंथ विरोधी व अकाल तख्त के विरोधी हैं इसलिए उनके साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हो सकता।
स. कालका व स. काहलों ने अन्य पार्टियों के सदस्यों को भी अपील करते हुए कहा कि वह संगत की सेवा के लिए उनका साथ दें क्योंकि संगत ने उन्हें फतवा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि जत्थेबंदी का नाम बाद में तय किया जाएगा पर इसका नाम शिरोमणि अकाली दल जरूर होगा तथा मास्टर तारा सिंह, संत फतिह सिंह व अन्यों द्वारा मूल अकाली दल के लिए तय किये सिद्धांतों पर चलेगा और श्री अकाल तख्त साहिब की सरपरस्ती में काम करेगा और सिखी परंपरा/सिद्धांत के मुताबिक काम करेगा।
इस मौके पर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य भी शामिल हुए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1854592
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित