समाचार ब्यूरो
15/03/2022  :  19:26 HH:MM
चार राज्यों की जीत इस बात का प्रमाण है कि भाजपा है तो भरोसा है-आदेश गुप्ता
Total View  1404


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि चार राज्यों की जनता ने जिस तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है ठीक वैसे ही आगामी निगम चुनाव में भी दिल्ली की जनता भाजपा को चौथी बार निगम में लाने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। आज करोल बाग में विजय जुलूस के दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा है तो भरोसा है, इस बात पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर की जनता मुहर लगा चुकी है और अब निगम के चुनाव में दिल्ली की जनता भी इसे सच साबित करने वाली है।श्री गुप्ता ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की जीत सिर्फ एक पार्टी की जीत नहीं है बल्कि उन राज्यों की जनता की जीत है जिन्होंने किसी प्रलोभन में न पड़कर विकास और प्रगति को अपनाया है। दिल्ली की जनता भी आज केजरीवाल सरकार के झूठे वायदों को समझ चुकी है और झूठे वायदों का नतीजा ही है कि दिल्ली के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दिल्ली भी भाजपा के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहती है।श्री गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की राजनीति पृष्ठभूमि को याद करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज और परिवारवाद चलता था। दिनदहाड़े हत्या और लूट का मंजर था लेकिन योगी आदित्यनाथ के आने के बाद गुंडो और लूटेरों को जेल में डालकर उन्हें सही जगह  à¤ªà¤¹à¥à¤‚चा दिया गया और एक ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने का सफल प्रयास किया गया। भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान, अन्नपूर्णा योजना के तहत दो साल तक मुफ्त में राशन देने का काम किया और सबके बारे में सोचा जिसका नतीजा सबके सामने है। आज हुए इस विजय जुलूस में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा, जिला अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, निगम में सदन के नेता श्री छैल बिहारी गोस्वामी, जिला सह-प्रभारी श्री सुरेश शर्मा, जिला महामंत्री सहित निगम पार्षद एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3583700
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित