15/03/2022  :  13:40 HH:MM
दिल्ली में डेंगू का बढ़ा खतरा! पिछले एक हफ्ते में छह और नए केस आए सामने, 48 पहुंची संख्या
Total View  2405


राजधानी दिल्ली में डेंगू का कहर देखने को मिल रहा हैं। आपको बता दें, पिछले एक सप्ताह में डेंगू (Dengue Cases in Delhi) के छह नए मामले दर्ज किए गए हैं, इस साल अब तक डेंगू (Dengue) के मामलों की संख्या 48 हो गई है। सोमवार को जारी तीनों नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 1 जनवरी से 12 मार्च के बीच डेंगू के पांच, 2020 में छह, 2019 में तीन, 2018 में नौ और 2017 में आठ मामले दर्ज किए गए थे। मच्छर जनित रोगों के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है। पिछले साल राजधानी में डेंगू के 9,613 मामले सामने आए थे, जो 2015 के बाद से एक साल में सबसे अधिक थे। इसके अलावा 23 लोगों की मौत हुई थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2137979
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित