29/12/2021  :  17:49 HH:MM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि गरीबों को पेट्रोल पर राज्य सरकार 25 रुपए की छूट देगी।
Total View  2871

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि गरीबों को पेट्रोल पर राज्य सरकार 25 रुपए की छूट देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं।
इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा। लेकिन सस्ते पेट्रोल-डीजल का लाभ सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार स्टूडेंट्स को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करेगी, ताकि होनहार छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी ना हो। जनजाति समुदाय के बच्चों को बैंक प्रबंधन लोन नहीं दे रहें हैं, इसको लेकर सरकार गंभीर है। आने वाले दिनों में इस समस्या का समाधान सरकार करेगी। आपको बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टूरिज्म पॉलिसी के बुकलेट का विमोचन और समर योजना का शुभारंभ किया। समर योजना के जरिये झारखण्ड को कुपोषण मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। 1000 दिनों के महाअभियान से बच्चे, किशोरियां और महिलाएं लाभान्वित होंगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2776170
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित