12/03/2022  :  21:49 HH:MM
पति का सिर काट मंदिर में रख आई महिला, बेटा बोला- शाकाहारी मां ने खाया था चिकन
Total View  2406


त्रिपुरा (Tripura) के खोवई जिले (Khowai District) में एक महिला ने 50 वर्षीय अपने पति का सिर काट दिया (Woman beheaded husband) और खून से लथपथ सिर को प्लास्टिक की थैली में परिवार के मंदिर में रख दिया. घटना के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.खोवई के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. दंपति के बड़े बेटे ने कहा कि उनकी मां हाल ही में एक मनोवैज्ञानिक बीमारी से ग्रसित हो गई हैं. उनका एक स्थानीय तांत्रिक द्वारा इलाज किया गया था.महिला के बड़े बेटे ने कहा कहा कि मेरी मां हमेशा शाकाहारी रही है, लेकिन कल रात उन्होंने चिकन खाया था. हम सब सो गए थे. अचानक मैं उठा और देखा कि मेरे पिता का सिर काट दिया गया था. मेरी मां को खून से लथपथ दाव (एक धारदार हथियार) के साथ खड़ा देखकर मैं चौंक गया. जब हमने शोर मचाया, तो वह कमरे से बाहर निकली और मेरे पिता का सिर हमारे मंदिर में रख दिया.






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7199137
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित