समाचार ब्यूरो
10/03/2022  :  15:15 HH:MM
UP Election Result: गाजियाबाद में मतगणना केंद्र पर BSP के एजेंट को आया हार्ट अटैक
Total View  2376


उत्तर प्रदेश चुनाव की मतगणना के दौरान के गाजियाबाद के मतगणना केंद्र पर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एक पोलिंग एजेंट अंकित यादव को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। आननफानन में अंकित यादव को फौरन अस्पताल ले जाया गया है। वो गाजियाबाद शहर सीट के मतगणना केंद्र की टेबल 11 पर बीएसपी की ओर से एजेंट के तौर पर तैनात थे।गौरतलब है कि गाजियाबाद शहरी विधानसभा सीट से बीएसपी के कृष्ण कुमार प्रत्याशी हैं। इनके अलावा इस सीट से बीजेपी के अतुल गर्ग, कांग्रेस के सुशांत गोयल, और समाजवादी पार्टी के विशाल वर्मा चुनाव मैदान में हैं। गाजियाबाद में हुए चुनाव के दौरान जिले में 54.92 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। आज गाजियाबाद में भी मतों की गिनती जारी है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7753560
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित