समाचार ब्यूरो
30/01/2022  :  11:34 HH:MM
3.5 टन से कम भार वाले भारत स्टेज (बीएस-VI) वाहनों में सीएनजी एवं एलपीजी किट के रेट्रो फिटमेंट और डीजल इंजनों को सीएनजी/एलपीजी इंजनों से बदलकर रूपांतरण करने की अनुमति देने का प्रस्ताव करने वाली अधिसूचना का मसौदा जारी
Total View  2365

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 27 जनवरी, 2022 जारी अधिसूचना के मसौदे में 3.5 टन से कम भार वाले भारत स्टेज (बीएस-VI) वाहनों में सीएनजी एवं एलपीजी किट के रेट्रो फिटमेंट और डीजल इंजनों को सीएनजी/एलपीजी इंजनों से बदलकर रूपांतरण करने की अनुमति देने का प्रस्ताव किया है। अभी, बीएस-IV उत्सर्जन मानदंडों के तहत मोटर वाहनों में सीएनजी और एलपीजी किट के रेट्रो फिटमेंट की अनुमति है।

यह अधिसूचना रेट्रो फिटमेंट के लिए स्वीकृति संबंधी जरूरतों के प्रकार को निर्धारित करती है। सीएनजी पर्यावरण के अनुकूल एक ईंधन है और यह पेट्रोल एवं डीजल वाले इंजनों की तुलना में कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन, कणिका तत्वों और धुएं के उत्सर्जन स्तर को कम करेगा।

यह मसौदा विभिन्न हितधारकों के परामर्श से तैयार किया गया है। इस संदर्भ में, सभी संबंधित हितधारकों से तीस दिनों की अवधि के भीतर टिप्पणियां और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6692975
 
     
Related Links :-
दूसरी तिमाही में रियलमी तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड बना
एफडीडीआई ने मनाया आईएनआई दिवस
बेनेली का राजधानी में विस्तार
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी हाहाकर
दूसरी तिमाही में देश में सोने की मांग में सात प्रतिशत की कमी
आईडीबीआई बैंक के पहली तिमाही के लाभ में 62 प्रतिशत का उछाल
ईपीएफ खाताधारकों को 2022-23 के लिए मिलेगा 8.15 प्रतिशत ब्याज
येस बैंक का मुनाफा 10.3 प्रतिशत बढ़ा
सेंसेक्स पहली बार 67 हजार अंक के पार
सैमसंग का 6000 एमएएच बैटरी वाला गैलेक्सी एम 34 5 जी स्मार्टफोन लाँच