समाचार ब्यूरो
31/12/2021  :  10:42 HH:MM
सीसीआई ने वर्ल्डवन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिंदल पावर लिमिटेड में 96.42 प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी
Total View  2362

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने वर्ल्डवन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिंदल पावर लिमिटेड में 96.42 प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

वर्ल्डवन प्राइवेट लिमिटेड (वर्ल्डवन) एक निवेश होल्डिंग कंपनी है, जिसका विभिन्न सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश है।

जिंदल पावर लिमिटेड (जेपीएल) मुख्य रूप से स्रोत के रूप में कोयले के ईंधन का उपयोग करके ताप विद्युत् पैदा करने का व्यवसाय करती है।

प्रस्तावित संयोजन वर्ल्डवन द्वारा जेपीएल में 96.42 प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण से संबंधित है। लेन-देन से जुड़े प्रासंगिक बाजार हैं (i) भारत में कोयला आधारित ताप विद्युत् उत्पादन के लिए बाजार (ii) भारत में विद्युत् पारेषण के लिए बाजार।

सीसीआई का विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जायेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8088622
 
     
Related Links :-
दूसरी तिमाही में रियलमी तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड बना
एफडीडीआई ने मनाया आईएनआई दिवस
बेनेली का राजधानी में विस्तार
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी हाहाकर
दूसरी तिमाही में देश में सोने की मांग में सात प्रतिशत की कमी
आईडीबीआई बैंक के पहली तिमाही के लाभ में 62 प्रतिशत का उछाल
ईपीएफ खाताधारकों को 2022-23 के लिए मिलेगा 8.15 प्रतिशत ब्याज
येस बैंक का मुनाफा 10.3 प्रतिशत बढ़ा
सेंसेक्स पहली बार 67 हजार अंक के पार
सैमसंग का 6000 एमएएच बैटरी वाला गैलेक्सी एम 34 5 जी स्मार्टफोन लाँच