समाचार ब्यूरो
05/08/2023  :  15: 45 HH:MM
नवंबर 2023 में शुरू होगी धनुष की फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग!
Total View  2367


मुंबई- दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग नवंबर 2023 से शुरू हो सकती है।


जाने-माने निर्देशक आनंद एल राय, धनुष को लेकर फिल्म तेरे इश्क में बनाने जा रहे हैं। इससे पूर्व आनंद एल राय, धनुष के साथ रांझणा और अतरंगी रे बना चुके हैं।फिल्म तेरे इश्क में में धनुष अपना दर्द बयां करते दिखेंगे। इस बार उनके किरदार का नाम शंकर होगा।

चर्चा है कि फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग इसी साल नवंबर 2023 से शुरू हो जाने वाली है। साथ ही फिल्म को एक साथ तीन महीने की लॉन्ग शूटिंग शिड्यूल के साथ पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर आधारित होगी। फिल्म का स्क्रिप्टिंग वर्क पूरा हो चुका है। फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में ही है। जिसके बाद जल्दी ही फिल्म की कास्टिंग का काम शुरू होना है। फिलहाल फिल्म में धनुष के अपोजिट लीड एक्ट्रेस का भी नाम फाइनल नहीं हुआ है।निर्माता-निर्देशक इस फिल्म को अगले साल 2024 तक रिलीज करने की तैयारी में हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8162382
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज