समाचार ब्यूरो
23/05/2023  :  22:05 HH:MM
जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की पुरानी यादें
Total View  2394


 à¤®à¥à¤‚बई- बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन के साथ सोशल मीडिया पर पुरानी यादें शेयर की है।


जीनत अमान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच जीनत ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पुरानी यादों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन के साथ वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म 'लावारिस' की फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, 'लावारिस 42 साल पहले 22 मई 1981 को रिलीज हुई थी। यह एक ओल्ड स्कूल मसाला ब्लॉकबस्टर है, जिसमें एक अनाथ शख्स की कहानी को दिखाया गया है। इसके साथ इस मूवी में प्यार, धोखा और मर्डर जैसी थीम्स भी शामिल हैं।'

जीनत अमान ने लिखा कि, 'जंपसूट्स उस टाइम काफी ट्रेंडिंग में थे और यह पर्पल सेट बहुत ही शानदार था।' जीनत अमान के द्वारा शेयर फोटो 'कब के बिछड़े हुए हम' आज गाने का है। जीनत अमान ने लिखा, 'अमित जी और मेरे बीच काम करने का काफी लंबा रिश्ता रहा है। मुझे लगता है कि हमारी एक अच्छी ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाने का एक कारण हमारा एक जैसा स्टाइल भी है। हम दोनों ही वक्त के बहुत पाबंद हैं और इस बात से फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई एग्री होगा।'






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3125665
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज