समाचार ब्यूरो
29/04/2023  :  17:04 HH:MM
विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी 71' का नया प्रोमो रिलीज
Total View  2386


 à¤®à¥à¤‚बई- बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म 'आईबी 71' का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।


संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आईबी 71' भारतीय खुफिया एजेंसी और पाकिस्तान के बीच युद्ध के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म आईबी 71 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल एक अंडरकवर एंजेट के किरदार में नजर आएंगे। वीडियो में विद्युत जामवाल को इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक मास्टर जासूस के रूप में दिखाया गया है, जो हमेशा दुश्मन से दस कदम आगे रहते हैं।

विद्युत ने बताया, “इस स्पेशल प्रोमो के साथ, हम यह दिखाना चाहते थे कि इंटेलिजेंस ब्यूरो हमेशा सतर्क रहता है, चाहे कुछ भी हो। एक जासूस के लिए, यह केवल शारीरिक ताकत ही नहीं बल्कि तेज दिमाग और दुश्मन की हर चाल का अनुमान लगाने की क्षमता के बारे में भी है। 'आईबी 71' एक ऐसी फिल्म है जो आपको भारत के इंटेलिजेंस ब्यूरो की रोमांचकारी दुनिया की एक झलक दिखाएगी।'”

विद्युत जामवाल ने फिल्म आईबी71 को अपने प्रोडक्शन हाउस एक्शन हीरो के बैनर तले को-प्रोड्यूस भी किया है। इसके अलावा टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट और अब्बास सैय्यद मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आदित्य शास्त्री ने लिखी है। यह फिल्म 12 मई , 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1416854
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज