समाचार ब्यूरो
28/04/2023  :  17:56 HH:MM
फाइटर के क्लाइमैक्स के लिए 120 घंटे की शूटिंग करेंगे ऋतिक रौशन
Total View  2368


 à¤®à¥à¤‚बई- बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन अपनी आने वाली फिल्म फाइटर के क्लाइमैक्स के लिए 120 घंटे की शूटिंग करेंगे।


सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर में ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है। चर्चा है कि फिल्म फाइटर का क्लाइमैक्स करीब 120 घंटे तक शूट किया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म फाइटर में क्लाइमैक्स सीन करीब 25 मिनट का होगा और इसके लिए मेकर्स ने हाई लेवल की प्लानिंग कर रखी है। फाइटर को भारत में पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी माना जा रहा है।

फाइटर का क्लाइमैक्स फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होने वाला है।इसी को देखते हुए सिद्धार्थ और उनकी एक्शन टीम ने एक लार्जर दैन लाइफ शूटिंग की योजना बनाई है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है और अगले दो महीनों में इसकी फोटोग्राफी पूरी कर ली जाएगी। फिर वीएफएक्स प्रोसेस शुरू होगी। निर्माताओं ने वीएफएक्स के लिए ऑस्कर विजेता टीम डीएनईजी को रखा है। फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2967550
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज