समाचार ब्यूरो
04/05/2023  :  22:03 HH:MM
पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया: गीता फोगाट
Total View  1534


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट और प्रदर्शनकारी पहलवान विनेश फोगाट की बड़ी बहन गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया। गीता प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने दिल्ली जा रही थीं।


उन्होंने ट्वीट किया, “मुझे जंतर-मंतर पर मेरे भाई-बहनों से मिलने जाने के लिये भी रोक दिया गया। पुलिस कह रही है की दो ही रास्ते हैं, या तो अपने घर वापिस जाओ या फिर पुलिस के घर चलो।”

गीता के अनुसार पुलिस ने उन्हें दिल्ली के रास्ते में करनाल बाइपास पर रोका हुआ था। उन्होंने कुछ देर बाद ट्वीट किया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित कई पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं। श्री सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप है और प्रदर्शनकारी पहलवान उनकी गिरफ्तारी एवं जांच की मांग कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। विनेश और साक्षी ने कहा कि उनके साथ पुरुष पुलिस अफसरों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। उन्होंने कहा कि संगीता फोगाट के भाई दुष्यंत को इस दौरान चोटें भी आयीं।

बजरंग पूनिया ने बुधवार रात पत्रकारों से कहा कि कुछ लोग बारिश के बाद सोने के लिये चारपाइयां लेकर आये थे, तभी पुलिस ने उन पर हमला कर दिया।

नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त प्रणव तयाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती प्रदर्शन स्थल पर बिना अनुमति चारपाइयां लेकर आये थे। पुलिस के राेकने पर श्री भारती के समर्थक आक्रामक हो गये जिसके बाद झड़प शुरू हो गयी।

बजरंग ने झड़प के बाद मीडिया को दिये गये बयान में देशवासियों और किसानों से प्रदर्शन-स्थल पर पहुंचने की अपील की और कहा कि पुलिस उनकी बहन-बेटियों से बदसलूकी कर रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3071863
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज