समाचार ब्यूरो
02/03/2022  :  18:06 HH:MM
यूपी चुनाव: BJP की सरकार समस्या पैदा कर सकती है
Total View  2365

उसका समाधान नहीं, भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला
उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव के प्रचार पर गाजीपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार समस्या पैदा कर सकती है, उसका समाधान नहीं।
यूपी के गाजीपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा कि जिस प्रकार से बीते पांच चरणों में जनता ने अपने मुद्दों पर वोट किया है। आगामी चरणों में भी जनता जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जुमलेबाजों की पार्टी नहीं है, जो कहती है, उसे पूरा करती है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार केवल समस्या पैदा कर सकती है, समस्या का समाधान नहीं। महंगाई को रोकना है, नौजवानों को रोजगार चाहिए, किसानों को दाम चाहिए तो भाजपा को हराना होगा।उन्होने कहा कि कांग्रेस का मुख्य मुद्दा है किसानों को दाम मिले, बेरोजगारों को काम मिले और महिलाओं को सम्मान मिले। बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री ने 2022 में किसानों की आय दुगुनी करने की बात की थी, लेकिन आय आधी हो गयी। कालाधन वापसी की बात की थी, कहां है कालधन पता नहीं। 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने वाले थे, लॉकडाउन में जिनके पास नौकरी थी वो भी छूट गयी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3433444
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क