समाचार ब्यूरो
22/01/2022  :  11:14 HH:MM
राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता
Total View  2351

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 12.79 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद हैं
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें

(22 जनवरी, 2022 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

1,60,58,13,745

शेष टीके

12,79,45,321

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 160.58 करोड़ से अधिक (1,60,58,13,745) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 12.79 करोड़ से अधिक (12,79,45,321) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5215597
 
     
Related Links :-
भोजन से पहले बादाम सेवन से प्री-डायबिटीज लोगों के ब्लड शुगर में हो सकता है सुधार
ग्लूकोमा मोतियाबिंद के बाद नेत्रहीनता का दूसरा सबसे बड़ा कारण
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
डॉ मनसुख मंडाविया ने भारत के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम पर प्रकाश डालने वाले प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान की रिपोर्ट जारी की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया, अस्पताल में सुधार उपायों पर विभाग के अध्यक्षों और कर्मचारियों की स्पष्ट प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए उनके साथ अनौपचारिक बातचीत की
उपराष्ट्रपति ने अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर रहन-सहन के लिए शुद्ध पेयजल और स्वच्छता के महत्व पर ज़ोर दिया
राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता
राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता
निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया