समाचार ब्यूरो
08/03/2022  :  18:41 HH:MM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश कुमार गुप्ता ने हिंदू राव अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में छात्र व छात्राओं के लिए हॉस्टल ब्लॉक का किया उद्घाटन
Total View  2363


भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश कुमार गुप्ता ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदू राव अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में छात्र व छात्राओं के लिए नव निर्मित हॉस्टल ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्षश्री जोगी राम जैननेता सदनश्री छैल बिहारी गोस्वामीपूर्व महापौरश्री अवतार सिंहनिदेशक अस्पताल प्रशासनडॉ संगीता नांगीयाचिकित्सा अधीक्षक डॉ अन्नू कपूरमेडिकल कॉलेज के डीनडॉ सौदान सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। à¤‡à¤¸ अवसर पर श्री आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम हिंदू राव अस्पताल के माध्यम से दिल्ली के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान कर रही है इसके साथ ही अस्पताल के मेडिकल कॉलेज के माध्यम से छात्रों को चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करने का कार्य भी कर रही है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बाद भी निगम जिस प्रकार छात्रों के लिए सुविधाएँ विकसित कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है और मेडिकल कॉलेज के छात्र व छात्राओं के लिए नया ब्लॉक निगम द्वारा छात्रों के लिए किये जा रहे कार्यों को दर्शाता है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम का हर पार्षद नागरिकों के लिए विकास कार्य कर रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1660374
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित