समाचार ब्यूरो
23/02/2022  :  16:26 HH:MM
21वीं सदी में आज सोशल मीडिया मनोरंजन और ज्ञान का सबसे महत्वपूर्ण साधन बन रहा है और तेजी से लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है।
Total View  2365

सोशल मीडिया आपको विचारों, सामग्री, सूचना और समाचार इत्यादि को बहुत तेजी से एक दुसरे से साझा करने में सक्षम बनाता है। पिछले कुछ वर्षो में सोशल मीडिया के उपयोग में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है तथा इसने दुनिया भर के लाखों उपयोगकर्ताओं को एक साथ जोड़ लिया है।
सोशल मीडिया पर बढ़ती लोगों की निर्भरता को देखते हुए हमने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय युवा नेता आनंदभैय्या रेखी के साथ इस पर उनकी राय जानी। बता दें कि आनंदभैय्या रेखी पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया पर बढ़ती धोखाधड़ी के खिलाफ लगातार समाज में जागरूकता चलाने का काम कर रहे हैं। आनंदभैय्या रेखी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई ऐसी प्लेटफार्म है जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम जहां पर लड़कियों के नाम से आईडी बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी कई ऐसे लोगों से मुलाकात हुई है जो सोशल मीडिया पर हुई धोखाधड़ी से परेशान है। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर लड़कियों के नाम से बनी आईडी के द्वारा पहले तो दोस्ती के मैसेज भेजे जाते है, उसके बाद दूसरी तरफ से पैसे की डिमांड की जाती है और मांग न पूरी होने पर बदनाम करने की धमकी भी मिलती है। इन सभी लोगों का कहना है की इस तरह से होने वाली धोखाधडी से कैसे बचे इसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं है। हमने आनंदभैय्या रेखी से पूछा कि इस तरह के बढ़ने वाले आपराधिक मामलों को कैसे रोका जा सकता है। तो उन्होंने कहा कि भारत सरकार को सोशल मीडिया पर कड़े कानून बनाने पड़ेंगे। उन्होंने भारत सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी से आवाहन किया कि वह सोशल मीडिया पर होने वाले धोखाधड़ी को रोकने के लिए नए और सख्त कानून को बनाएं। उन्होंने कहा कि इस बात से नकारा नहीं जा सकता कि सोशल मीडिया समाज के सामाजिक विकास में अपना योगदान देता है और कई व्यवसायों को बढ़ाने में भी मदद करता है। पर सोशल मीडिया लोगों में निराशा और चिंता पैदा करने वाला एक कारक भी है। ये बच्चों में खराब मानसिक विकास का भी कारण बनते जा रहा है। साइबर बुलिंग, छवि खराब होना आदि जैसे कई अन्य नकारात्मक प्रभाव भी हैं। सोशल मीडिया की वजह से युवाओं में 'गुम हो जाने का भय' (एफओएमओ) के मामले भी अत्यधिक बढ़ गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4222503
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित