समाचार ब्यूरो
26/12/2021  :  11:39 HH:MM
छात्र-छात्राओं को सीएम योगी ने बांटे स्मार्टफोन व टैबलेट, पहले चरण में एक लाख युवाओं को मिला लाभ
Total View  2373

ईसाइयों के पर्व क्रिसमस और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के एक करोड़ छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट तथा स्मार्टफोन प्रदान करने की योजना का शुभारंभ किया। योजना के पहले चरण में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने एक लाख छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए। इस दौरान 60 हजार स्मार्ट फोन और 40 हजार टैबलेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर सीएम योगी के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने स्मार्टफोन तथा टैबलेट के साथ फ्री डिजिटल एक्सेस भी दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप इससे कंटेंट को ले सकेंगे और शेयर भी कर सकेंगे। इस दौरान सीएम योगी ने अब हर कमिश्नरी पर फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने की घोषणा की। अब अगले एक सप्ताह में प्रदेश की सभी कमिश्नरी में ऐसे आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेडियम में मौजूद छात्र-छात्राओं, उनके शिक्षकों तथा अभिभावकों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपनी सरकार की वरीयता बताने के साथ आगे की अपनी योजना पर भी प्रकाश डाला।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ईकाना स्टेडियम में आयोजित समारोह में डिजी शक्ति पोर्टल और डिजी शक्ति अध्ययन ऐप का भी शुभारंभ किया। ओलंपियन मीरा बाई चानू और उनके कोच विजय शर्मा को भी सम्मानित किया। सीएम योगी ने दर्जनों युवाओं का उदाहरण देकर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के अंदर जब भी भारत के युवाओं को अवसर मिला है, तो उन्होंने अपनी प्रतिभा का छाप वैश्विक मंच पर पूरी मजबूती के साथ रखा है। सीएम योगी ने एक कविता से अपनी संबोधन को समाप्त किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3342740
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित