समाचार ब्यूरो
21/08/2023  :  20: 35 HH:MM
केजरीवाल ने गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Total View  2367


नयी दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देने के प्रस्ताव को सोमववार को मंजूरी दे दी।


दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पिछले महीने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट की हुई बैठक में मुफ्त चीनी देने का निर्णय लिया गया था। सरकार के इस निर्णय से दिल्ली के 68 हज़ार 747 एनएफएस कार्ड धारकों समेत दो लाख 80 हज़ार 290 लाभार्थियों को मुफ्त चीनी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद अब यह फाइल एलजी के पास भेजी गई है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत सभी एनएफएसए लाभार्थियों को मिलने वाले गेहूं, चावल के अलावा दिल्ली सरकार ने मुफ्त चीनी देने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थियों को चीनी सब्सिडी योजना के तहत मुफ्त चीनी उपलब्ध कराएगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4572274
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित