समाचार ब्यूरो
17/08/2023  :  21:44 HH:MM
ओह माय गॉड 2 को पसंद किये जाने पर अक्षय ने फैंस का शुक्रिया अदा किया
Total View  1407


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म ओह माय गॉड 2 को पसंद करने के लिये फैंस का शुक्रिया अदा किया किया है।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल 'ओह माय गॉड 2' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। ओह माय गॉड 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। फिल्म ओह माय गॉड 2 छह दिन में करीब 80 करोड़ की कमाई कर चुकी है।अक्षय कुमार ने ट्विटर पर अपनी फिल्म ओएमजी 2 से एक क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में उनका और पंकज त्रिपाठी का एक सीन है। इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार गदर 2 का गाना उड़ जा काले कावा गाते सुने जा सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- #ओहमायगदर को इतना प्यार देने और हमें भारतीय फिल्म इतिहास का सबसे ग्रेट वीक देने के लिए हमारे दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद! प्यार और आभार।
ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6933544
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित