समाचार ब्यूरो
10/08/2023  :  23:27 HH:MM
हरियाणा तीज उत्सव पानीपत में, खट्टर होंगे मुख्यातिथि
Total View  1418


चंडीगढ़- हरियाणा सरकार इस वर्ष तीज उत्सव 19 अगस्त को पानीपत में भव्य तरीके मनाएगी तथा इस अवसर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि होंगे।


आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि तीज उत्सव गुरु तेग बहादुर-हुड्डा मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश की उन 101 महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है। उत्सव की विशेषता यह होगी कि इसमें राज्य के प्रत्येक जिले से महिलाओं को बुलाया जाएगा। उन जिलों की पहचान के लिए अलग-अलग जिले को अलग-अलग कलर कोड दिये जाएंगे, ताकि उस जिले से आने वाली महिलाएं, उस कलर की चुनरी और उसी रंग का रुमाल हाथ पर बांध कर आएं जिससे उस जिले की पहचान हो सके।

तीज उत्सव के दौरान प्रदेश के कई स्वयं सहायता समूह अपनी प्रदर्शनी लगाएंगे। प्रदर्शनी प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, डीआरडीए के स्वयं सहायता समूह और हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं द्वारा लगाई जाएगी। अभिलेखागार एवं पुरातत्व विभाग, हरियाणा भी प्रदर्शनी में अपना स्टॉल लगाएगा जो हरियाणवी धरोहर पर आधारित होगा। तीज उत्सव को और अधिक रुचिकर बनाने के लिए महिलाओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल विभाग द्वारा कराई जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सभी विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों द्वारा किया जाएगा। सभी विश्वविद्यालयों और उन महाविद्यालयों की टीमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी, जिनकी टीमें युवा उत्सव में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   805788
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित