समाचार ब्यूरो
09/08/2023  :  21: 30 HH:MM
देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार
Total View  1413


नयी दिल्ली- देश के राज्य उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान छिटपुट से भारी वर्षा होने के आसार हैं।


मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में भी बारिश होने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी बिहार और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवात की स्थिति बानी हुयी है।

मानसून ट्रफ़ अपनी सामान्य स्थिति के साथ उत्तर में स्थित है। इसके अपनी सामान्य स्थिति के साथ अगले चार से पांच दिनों के दौरान हिमालय की तलहटी में होने के अनुमान है।

मौसम विभाग ने 10 अगस्त को उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी करके लोगों को सुरक्षित रहने की चेतावनी दी है और भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

बिहार के मुजफ्फरनगर में पिछले 24 घंटों के दौरान 159 मिमी तक भारी बारिश दर्ज़ की गयी, जो वर्ष 1904 से 2022 तक इस महीने के लिए तीसरी सबसे अधिक वर्षा थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8359184
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित