समाचार ब्यूरो
05/08/2023  :  22:10 HH:MM
अल्प वर्षापात वाले क्षेत्रों में कृषि कार्य के लिए कम से कम 16 घंटे हो विद्युत आपूर्ति : नीतीश
Total View  2365


पटना- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को अल्प वर्षापात वाले क्षेत्रों में कृषि कार्य के लिए कम से कम 16 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आज निर्देश दिया।


श्री कुमार ने शनिवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें कृषि कार्य में सहूलियत हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्प वर्षापात वाले क्षेत्रों में कृषि कार्य के लिए कम से कम 16 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायें। उन्होंने कृषि कार्य के लिए किसानों को डीजल अनुदान की राशि वितरण में और तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि किसानों को पटवन में सहूलियत हो सके।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   813752
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित