समाचार ब्यूरो
05/08/2023  :  22:23 HH:MM
विपक्ष के सभी नेताओं को किया जा रहा है परेशान लेकिन जो लड़ेगा वही जीतेगा - तेजस्वी
Total View  2364


पटना - बिहार के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर विपक्ष के नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है, जो लड़ता है वही जीतता है।


श्री तेजस्वी यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ दिल्ली से लौट के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोदी उपनाम वालों पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में श्री राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया । उन्होंने कहा,"कल एक ऐतिहासिक दिन था । हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। यह न्याय की जीत है। "

राजद नेता ने कहा कि सिर्फ श्री राहुल गांधी ही नहीं बल्कि सभी विपक्षी नेताओं को किसी न किसी तरह से तंग किया जा रहा है लेकिन लड़ने पर ही जीत होती है ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6405065
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित