समाचार ब्यूरो
03/08/2023  :  20:05 HH:MM
जय जवाहर-जय भीम नारे के साथ दलितों को जोड़ेगी कांग्रेस
Total View  2364


लखनऊ- उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग दलित समुदाय को पार्टी से जोड़ने के लिए सात से 13 अगस्त तक जय जवाहर जय भीम जन संपर्क अभियान का संचालन करेगा। अभियान के तहत पांच लाख 52 हज़ार दलित परिवारों तक सीधे पहुँचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अभियान की शुरूआत हर ज़िले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके होगी। रोज़ 100 दलित परिवारों के बीच जाकर पर्चे वितरित किये जायेंगे जिसमें बताया गया है कि मुस्लिम तो अपने पुराने घर कांग्रेस में आने का फैसला कर चुका है। अगर दलित भी अपने पुराने घर कांग्रेस में आ जाते हैं तो 20-20 प्रतिशत वोट वाली दोनों आबादी मिलकर फिर से भाजपा को 1989 वाली स्थिति में पहुंचा दिया जायेगा जब पूरे देश में भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे।

कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि 2024 के चुनाव तक भाजपा सांप्रदायिक विभाजन के लिए दंगे फ़साद करायेगी। उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सहेजता के साथ क्षेत्र में जाकर संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम दलित मुस्लिम संवाद एवं जय जवाहर जय भीम नारे की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही इस कार्यक्रम से दलित और मुस्लिम वर्ग कांग्रेस की ओर रूख करेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6675879
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित