समाचार ब्यूरो
02/08/2023  :  20:51 HH:MM
अब हरियाणा में हो रही हिंसा पूरे देश के लिए चिंताजनक-गहलोत
Total View  2365


जयपुर - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर के बाद अब हरियाणा में हिंसा को पूरे देश के लिए चिंताजनक बताते हुए सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

श्री गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कहा “मणिपुर के बाद अब हरियाणा में हो रही हिंसा पूरे देश के लिए चिंताजनक है। मैं सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।” उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई कर हिंसा रोककर शांति बहाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य होने के कारण हमारा चिंतित होना स्वभाविक है।
मुख्यमंत्री ने कहा “हमारे सीमावर्ती जिलों में राजस्थान के पुलिस-प्रशासन चौकस है एवं यहां पूर्णत: शांति है। प्रदेश में अशांति फैलाने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8284459
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित