समाचार ब्यूरो
21/07/2023  :  20:13 HH:MM
नौसेना के दूसरे क्विज में जी-20 देशों के स्कूली बच्चे भी लेंगे हिस्सा
Total View  1411


नयी दिल्ली- नौसेना के दूसरे वार्षिक क्विज ‘जी -20 थिंक’ में देश भर के स्कूलों के साथ साथ जी-20 देशों के स्कूली बच्चे भी हिस्सा ले सकेंगे।


इस क्विज के लिए 31 जुलाई तक पंजीकरण किया जा सकता है।

नौसेना के अनुसार करीब एक हजार स्कूल इसके लिए पहले ही पंजीकरण कर चुके हैं। पिछले वर्ष “ थिंक-22” में देश भर से 6425 स्कूलों ने भाग लिया था। इसकी शानदार सफलता के आधार पर इस साल प्रतियोगिता को अंतर्राष्ट्रीय रूप दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य जी-20 की भारत की अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण- ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के साथ समुचित तालमेल रखते हुए राष्ट्रीय विरासत, संस्कृति और मूल्यों में हमारे गौरव को परिलक्षित करना है।

जी-20 थिंक में दो स्तर पर क्विज का आयोजन किया जा रहा है पहला राष्ट्रीय तथा दूसरा अंतर्राष्ट्रीय राउंड है। राष्ट्रीय राउंड में देश के सभी हिस्सों से 10 हजार से अधिक स्कूलों की भागीदारी की संभावना है। कई ऑनलाइन राउंड के बाद 16 नवंबर को मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल के लिए सोलह स्कूलों का चयन किया जाएगा। इसके बाद शीर्ष आठ टीमें 18 नवंबर को ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित होने वाले फाइनल में नेशनल क्राउन के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इंटरनेशनल राउंड के लिए भारतीय टीम का चयन एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया जाएगा। सभी सेमीफाइनल टीमों को नौसेना डॉकयार्ड का दौरा करने और जहाजों व पनडुब्बियों पर नौसेना कर्मियों के साथ बातचीत करने का अवसर भी मिलेगा।

इंटरनेशनल राउंड में जी-20 देशों के साथ-साथ 9 अन्य देशों के आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे, जिसमें उन देशों की दसवीं तथा बारहवीं कक्षा के दो छात्रों की एक टीम होगी। क्विज अंग्रेजी में आयोजित किया जायेगा और यह अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा। समुचित प्रक्रिया के बाद 22 नवंबर को ऐतिहासिक इंडिया गेट पर भारतीय टीम के साथ इंटरनेशनल फाइनल में भाग लेने के लिए ग्यारह अंतरराष्ट्रीय टीमों का चयन किया जाएगा।

इस आयोजन के बाद विभिन्न देशों की संस्कृति को समझने में सक्षम बनाने और बढ़ाने उनके बीच सद्भावना कायम करने के लिए कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। क्विज के लिए पंजीकरण 31 जुलाई तक जी-20 थिंक की आधिकारिक वेबसाइट ‘द इंडिनय नेवी क्विज ’ पर किया जा सकता है।

क्विज का आयोजन जी-20 सचिवालय, नौसेना और नौसेना कल्याण संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। क्विज की अवधारणा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता के रूप में की गई है जो विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों के युवाओं को एक साथ लाती है, और उन्हें 'वसुधैव कुटुंबकम' - विश्व एक परिवार है, की भावना में स्थायी मित्रता कायम करने में सक्षम बनाती है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1038250
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित