समाचार ब्यूरो
15/01/2022  :  10:17 HH:MM
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, भारत ने दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व के देशों में मौसम और जलवायु से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने के लिए एशियाई महाद्वीप में अग्रणी भूमिका निभाई है
Total View  2360

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत ने दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व के देशों में मौसम और जलवायु सेवाएं प्रदान करने के लिए एशियाई महाद्वीप में अग्रणी भूमिका निभाई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के 147वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रशासकों, वैज्ञानिकों और प्रबुद्ध विद्वानों को संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2016 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई देशों को उपलब्ध कराई जा रही मौसम की गंभीर चेतावनी की जानकारी ने एक लंबा सफर तय किया है और गंभीर जलवायु आपदाओं से लड़ने में नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों के लिए इसके प्रयोग को आसान बनाया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सार्क उपग्रह का उल्लेख करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत मौसम विज्ञान विभाग वैश्विक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी मौसम और जलवायु सेवाओं में आधुनिक तरीके से बदलाव करेगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय हाई रेजोल्यूशन मॉडल अपनाने के अलावा स्थानीय पूर्वानुमान तन्त्र को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर ड्रोन आधारित ऑब्जर्वेशन टेक्नोलॉजी की तैनाती और उसका उपयोग करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पूर्वानुमान और सूचना में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा को समझने में आसान बनाया जाए और प्रत्येक नागरिक द्वारा आसानी से उपयोग किया जाएगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार भारत मौसम विज्ञान विभाग को एक विश्व स्तरीय संगठन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि आम आदमी को मौसम के हिसाब से और जलवायु के अनुरूप उचित निर्णय लेने में सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, जल, ऊर्जा और आपदा प्रबंधन जैसे 5 महत्वपूर्ण क्षेत्रों से प्रभावित प्रत्येक पहलू का भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रभावी ढंग से ध्यान रखा जा रहा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4305163
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित