समाचार ब्यूरो
12/07/2023  :  15:44 HH:MM
चुनाव संबंधी हिंसा में इतने लोगों की मौत लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं: रविशंकर
Total View  2356


कोलकाता -  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि चुनाव संबंधित हिंसा में इतने लोगों की मौत लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।


श्री प्रसाद पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए भाजपा की ओर से गठित चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति (फैक्ट फाइंडिंग कमेटी) का नेतृत्व कर रहे हैं और यह समिति इस समय बंगाल के दौरे पर आई हुई है।

उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंचायत चुनाव से संबंधित हिंसा में इतने अधिक लोग मारे गए। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।” उन्होंने कहा, “हमलोग कोलकाता से पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए उत्तरी बंगाल ग्रामीण बंगाल में जाएंगे। हमलोग जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे और श्री नड्डा जी को रिपोर्ट सौंपेंगे।”

उन्होंने कहा कि समिति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेगी। भाजपा की ओर से गठित समिति में श्री प्रसाद के अलावा, श्री सत्यपाल सिंह तथा श्री राजदीप रॉय तथा श्रीमती रेखा वर्मा शामिल है।

इससे पहले पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “बंगाल में हाल में हुए पंचायत चुनाव में हिंसा और रक्तपात की विचलित करने वाले दृश्य सामने आए, जिसे देखकर देश आश्चर्यचकित है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर निर्दयतापूर्वक हमला किया गया और उनकी हत्या की गयी। यह सब घटनाएं चुनाव नतीजों के दौरान देखने को मिली।”

उन्होंने कहा कि यह कड़वी सच्चाई सुश्री ममता बनर्जी के शासनकाल के काला चेहरा बेनकाब हो गया हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति बहाल करने तथा लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1837202
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित