समाचार ब्यूरो
11/07/2023  :  20:45 HH:MM
भारत आगे बढकर लड़ रहा है आतंकवाद से : डोभाल
Total View  2357


नयी दिल्ली- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत आतंकवाद और चरमपंथ को बढावा देने वाली ताकतों के खिलाफ आगे बढकर लड़ाई लड़ रहा है।


श्री डोभाल ने मंगलवार को यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव मुहम्मद बिन अब्दुल करीम इस्सा से मुलाकात के बाद यह बात कही।

इस मौके पर धार्मिक और शैक्षणिक जगत के प्रमुख लोगों की सभा को संबोधित करते हुए श्री डोभाल ने कहा कि भारत भी आतंकवाद का भुक्तभोगी है और उसने मुंबई आतंकवादी हमले जैसे भीषण हमले झेले हैं जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी।

उन्होंने कहा कि भारत आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न स्तर पर तेजी से काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव का संदेश एकदम स्पष्ट है कि यदि हम मानवता के भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो हम सब सद्भावना और शांति के साथ रहें।

श्री डोभाल ने कहा कि भारत में मुस्लिम समुदाय अपनी नागरिकता पर नाज करता है , ये भारतीय नागरिक हैं और उन्हें अपने संविधान पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान पवित्र है और यह समूचे देश को एक सूत्र में पिरोकर रखे हुए है।

मुस्लिम वर्ल्ड लीग का एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों पांच दिन की भारत यात्रा पर यहां आया हुआ है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   20677
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित