समाचार ब्यूरो
08/07/2023  :  17:44 HH:MM
नीतीश ने मलमास मेला की तैयारियों का लिया जायजा
Total View  2360


राजगीर- बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष 18 जुलाई से राजगीर में शुरू होनेवाले मलमास की तैयारियों का जायजा लिया।


श्री कुमार ने शनिवार को यहां राजगीर स्थित वैतरणी धाम घाट, यात्रियों के लिये बने आश्रय स्थल, ब्रह्म कुंड आदि का जायजा लिया और मलमास मेला शुरू होने से पहले पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने ब्रह्मकुंड के पास गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत उपलब्ध कराये गये पेय गंगा जल का शुभारंभ किया। साथ ही मलमास मेले के आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। उन्होंने मलमास मेले की स्वच्छता को लेकर सफाईकर्मियों को कार्य की शुरूआत करने के लिये हरी झंडी दिखायी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वैतरणी धाम घाट पर श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण स्थल है। यहां स्वच्छ जल के साथ-साथ घाट की साफ-सफाई का प्रबंध बेहतर रखें और लगातार साफ-सफाई होता रहे इसे सुनिश्चित करायें। मलमास मेला के शुरू होने में अब समय काफी कम बचा है, इसे ध्यान में रखते हुए जो बचे हुये काम हैं उसे तेजी से पूर्ण करायें ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6343635
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित