समाचार ब्यूरो
29/06/2023  :  21:49 HH:MM
बजरंग पूनिया और साक्षी, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे अस्पताल
Total View  1417


सहारनपुर- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जानलेवा हमले में घायल हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मुलाकात कर उनका हालचाल जानने गुरूवार को पहवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक अस्पताल पहुंचे।
चंद्रशेखर पर हमले को लेकर मीडियाकर्मियों से बजरंग पूनिया ने बातचीत में घटना को निंदनीय बताया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कुछ देर बाद पहलवान साक्षी मलिक भी जिला अस्पताल पहुंच गईं। हालांकि उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत नहीं की, वह सीधे आईसीयू में गईं और चंद्रशेखर का हालचाल जाना।
भीम आर्मी प्रमुख पर हुए जानलेवा हमले के बाद जिला अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, वहीं उनके हाल जानने के लिए समर्थक व परिचित अस्पताल पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमले की घटना में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हमले में शामिल कार को भी पुलिस ने बरामद किया है। चंद्रशेखर पर हमले की घटना में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है जिसमें पुलिस को कुछ कामयाबी भी हासिल हुई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
वहीं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की हालत सामान्य है। वह अभी जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती हैं। सहारनपुर और विभिन्न दलों के राजनीतिक हस्तियां अस्पताल पहुंच रही हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2003000
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित