समाचार ब्यूरो
15/06/2023  :  21: 45  HH:MM
अमेरिका से प्रीडेटर ड्रोन की खरीद को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी
Total View  2360


नयी दिल्ली - रक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी अमेरिका यात्रा से पहले एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सेनाओं के लिए अमेरिका से प्रीडेटर ड्रोन की खरीद को मंजूरी दे दी।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को यहां हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में इस खरीद को मंजूरी दी गयी।

उच्च पदस्थ रक्षा सूत्रों ने बताया कि अब निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति इस खरीद के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगायेगी।

प्रीडेटर ड्रोन हथियारबंद है और इसकी खरीद से भारत की तीनों सेनाओं की ताकत बढ जायेगी। सूत्रों के अनुसार फिलहाल तीनों सेनाओं के लिए पांच पांच प्रीडेटर ड्रोन खरीदे जायेंगे। इस खरीद सौदे की कीमत तीन अरब डालर के करीब बतायी जा रही है।

प्रीडेटर ड्रोन 50 हजार फुट की ऊंचाई पर बेहद तेज गति से उडने के साथ साथ अपने साथ भारी वजन ले जाने में भी सक्षम है।

श्री मोदी 21 जून से अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1559271
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित