समाचार ब्यूरो
13/06/2023  :  20:45 HH:MM
नोरा फतेही ने अभिषेक बच्चन के साथ ‘कजरा रे’ गाना पर किया डांस
Total View  2360


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने अभिषेक बच्चन के साथ सुपरहिट गाना ‘ कजरा रे’ पर डांस किया है।


अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पर सुपरहिट गाना ‘कजरा रे’ फिल्माया गया था। बंटी और बबली का यह गाना आज भी पार्टियों और शादियों का हिस्सा रहता है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक बच्चन ‘कजरा रे’ गाने पर नोरा फतेही के साथ डांस करते दिख रहे हैं।इस दौरान दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की है। नोरा ने ब्लैक बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन भी ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

नोरा फतेही ने यह डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।इस वीडियो में नोरा और अभिषेक बच्चन कई अन्य लोगों के साथ पार्टी में झूमते नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही निर्देशक रेमो डिसूजा के एक डांस प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4595786
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित