समाचार ब्यूरो
10/06/2023  :  17:41 HH:MM
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका
Total View  2364


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 12 जून को जबलपुर से पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।


पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार सुश्री वाड्रा जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

पिछले महीने कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के साथ शीर्ष नेताओं- राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल और राज्य प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में एक बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया था।

पार्टी ने मध्य प्रदेश में 230 में से 150 विधानसभा सीटें जीने का भरोसा जताया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1910993
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित