समाचार ब्यूरो
08/06/2023  :  19:48 HH:MM
भारत फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यास
Total View  2359


नयी दिल्ली - भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना पहली बार समुद्री साझेदारी अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं जिसमें वे एक दूसरे के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ अनुभव तथा कौशल साझा करेंगी।

तीनों देशों की नौसेनाओं के बीच इस अभ्यास का पहला संस्करण ओमान की खाड़ी में बुधवार को शुरू हुआ। अभ्यास में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तरकश , फ्रांसीसी नौसैनिक युद्धपोत सरकौफ, इंटीग्रल हेलीकॉप्टर, राफेल लड़ाकू विमान और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना के समुद्री गश्ती विमान भाग ले रहे हैं।
दो दिनों के दौरान सतह पर स्थित लक्ष्यों पर मिसाइल से सामरिक गोलीबारी, हेलिकाॅप्टर क्रॉस डेक लैंडिंग संचालन, उन्नत वायु रक्षा अभ्यास और बोर्डिंग आदि अभ्यास किए जायेंगे । इस अभ्यास में सर्वश्रेष्ठ कौशल और अनुभवों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।
तीनों देशों के बीच इस अभ्यास का उद्देश्य तीनों नौसेनाओं के बीच त्रिपक्षीय सहयोग को बढ़ाना और समुद्री क्षेत्र में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों को दूर करने के उपायों पर अमल करने का मार्ग प्रशस्त करना है। यह अभ्यास व्यापार सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ क्षेत्र में समुद्र में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने में सहयोग को भी बढ़ाएगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5768670
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित