समाचार ब्यूरो
29/05/2023  :  20:04 HH:MM
मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर महा जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत
Total View  1403


चंडीगढ़- नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर महा जनसम्पर्क अभियान की सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश के मीडियाकर्मियों और सोशल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम के साथ शुरूआत की।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने प्रस्तुति के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह आदि नेताओं ने इस अवसर पर बताया कि गत नौ वर्षों में देश किस तरह से आगे बढ़ा है। उन्होंने उपस्थित जनों से मोदी सरकार की देश को गौरवान्वित करने वाली और कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने में सहयोगी बनने की अपील की। दो चरणों में रखे गए इस संवाद कार्यक्रम में उक्त नेताओं के अलावा सम्पर्क अभियान की प्रभारी रेखा गुप्ता, संयोजक मोहनलाल, महामंत्री पवन सैनी, डाक्टर संजय शर्मा सहित सभी नेताओं ने मीडिया और सोशल मीडिया कर्मियों के साथ मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा भी की।
श्री चंद्रशेखर ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से केंद्र सरकार के कार्यों को समझाते हुए कहा कि सरकार का नौ साल का शासन ‘सेवा, सुशासन’ और गरीब कल्याण पर केंद्रित रहा है। बुनियादी ढांचे के विकास के साथ, सुरक्षा और देश को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस रहा है। इन नौ सालों में मोदी सरकार के अथक प्रयास और परिश्रम की बदौलत भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। उन्होंने कहा कि कोराना जैसे संकटकाल मेें जब दुनिया के देश हताश हो चले थे तब स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कर भारत ने दुनिया को चौंका दिया था। श्री मोदी ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के देशों में वैक्सीन भेजकर लोगों को जीवन देने का काम किया।
इस मौके पर श्री खट्टर ने भी केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। श्री धनखड़ ने केंद्र सरकार के गत नौ वर्षों को बेमिसाल उपलब्धियों से भरा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि देश अभी वह बात नहीं भूला है, जब यह कहा जाता था, “हम तो दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं लेकिन गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं।”
उन्होंने कहा कि देश अब यह दिन भी नहीं भूलेगा कि आज दिल्ली से 100 रुपया चलता है तो गरीब के पास पूरा का पूरा 100 रुपया पहुंचता है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे मोदी जी ने गरीबों के कष्ट को समझा है, यही कारण है कि उन्होंने अंत्योदय की भावना से पूरे नौ साल गरीबों की सेवा की है। नल से हर घर जल पहुंचाकर महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाने के झंझट से मुक्ति दिलाई है। उज्ज्वला योजना से सिलेंडर देकर महिलाओं की सेहत को सुधारा है। बीमारी और इलाज से होने वाली समस्याओं और उनके आर्थिक परिणामों से गरीब व्यक्ति त्रस्त था, लेकिन मोदी सरकार ने आष्युमान कार्ड से उनके जीवन का सुरक्षित किया है। उन्होंने बताया कि अगले एक महीने सेवा के अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे और महाजनसम्पर्क अभियान के जरिए हर वर्ग, हर गली, हर घर तक भाजपा का कार्यकर्ता पहुंचेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5649663
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित