समाचार ब्यूरो
26/05/2023  :  20:30 HH:MM
योगी ने किया माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण
Total View  1405


 à¤®à¥ˆà¤¨à¤ªà¥à¤°à¥€ - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आज यहां स्व़ माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया।


इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सूबे के मुखिया ने कहा कि आज मैनपुरी में कुल 231.75 करोड़ की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और 44.65 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। इसके लिए मैनपुरी की जनता को बहुत-बहुत बधाई। माधवराव सिंधिया की वर्ष 2001 में मैनपुरी में हुई एक विमान दुर्घटना में मौत हो गयी थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मैनपुरी में माधवराव सिंधिया की स्मृति में पार्क और स्मारक बनेगा।

इस अवसर पर मौजूद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शरीर की मौत कोई मौत नहीं होती, शरीर मिट जाने से इंसान मिट नहीं जाता, शरीर मिट जाते हैं और आत्मा सदैव अमर रहती है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा “ मैनपुरी के साथ 250 वर्ष पुराना संबंध है। एक समय रहा है इतिहास के कालखंड में, जब इस धरती पर विदेशी ताकतें हावी थीं। मेरे पूर्वज दत्ता जी महाराज सिंधिया ने भारत माता की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए उन विदेशी ताकतों को उखाड़ फेंकने का काम किया था। ”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2069729
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित