समाचार ब्यूरो
25/05/2023  :  21:30 HH:MM
वैश्विक बीमारियों से निपटने को सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: मांडविया
Total View  2357


नयी दिल्ली - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने

वैश्विक बीमारियों से निपटने के लिए शोध और विकास पर बल देते हुए कहा है कि इसके लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।
श्री मांडविया ने गुरुवार को जेनेवा में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान अलग से ब्रिक्स देशों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महामारियों और बीमारियों के लिए सीमाएं कोई मायने नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स वैक्सीन अनुसंधान एवं विकास केंद्र सुरक्षित, प्रभावी और किफायती टीकों तक समान पहुंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ब्रिक्स बैठक में सदस्य देशों- ब्राजील, चीन, रूस और दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्रियों ने भाग लिया।
श्री मांडविया ने वैश्विक स्वास्थ्य संकटों को कम करने और प्रभावी ढंग से निपटने में संयुक्त अनुसंधान के महत्व पर जोर देते हुए कहा,“महामारी ने टीकों, चिकित्सीय और निदान के विकास में सहयोग और तालमेल बढ़ाने की आवश्यकता को दर्शाया है।”
उन्होंने ब्रिक्स देशों के लिए एक केंद्र स्थापित करने और वैज्ञानिक समितियां बनाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा,“बीमारी कोई सीमा नहीं जानती, और सामूहिक प्रयासों को राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़ना चाहिए।” उन्होंने बीमारी के प्रकोप और महामारी में बदलने से रोकने के लिए निगरानी, ​​अनुसंधान और विकास, सूचना साझा करने और संयुक्त तंत्र स्थापित करने में सहयोग के महत्व पर बल दिया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1339591
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित