समाचार ब्यूरो
20/05/2023  :  22:40 HH:MM
एक रन से जीतकर प्लेऑफ में पहुंची लखनऊ
Total View  2372


 à¤•ोलकाता- à¤²à¤–नऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन (30 à¤—ेंद, 58 à¤°à¤¨) के जुझारू अर्द्धशतक की मदद से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को एक रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली।


लखनऊ ने केकेआर के सामने 177 à¤°à¤¨ का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। इसके जवाब में केकेआर रिंकू सिंह (33 à¤—ेंद, 67 à¤°à¤¨) के जुझारू प्रयास के बावजूद 175 à¤°à¤¨ तक ही पहुंच सकी।
लखनऊ मात्र 73 à¤°à¤¨ पर पांच विकेट गंवाकर संकट की स्थिति में थी लेकिन पूरन ने 30 à¤—ेंद पर चार चौकों और पांच छक्कों से सजी 58 à¤°à¤¨ की पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। केकेआर विस्फोटक शुरुआत के बावजूद मध्यक्रम की असफलता के कारण संकट में आ गयी। रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी टीम को जीत की ओर ले जाने का प्रयास किया, à¤²à¥‡à¤•िन आखिरी गेंद पर छक्का जड़ने के बावजूद भी वह एक रन से पीछे रह गये।
लखनऊ 14 à¤®à¥ˆà¤šà¥‹à¤‚ में 17 à¤…ंकों के साथ गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गयी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियन्स प्लेऑफ के चौथे स्थान के लिये रविवार को अपना-अपना दावा पेश करेंगे।

 

 







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5650637
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित