समाचार ब्यूरो
18/05/2023  :  22:27 HH:MM
मणिपुर में शहीद जवान के परिजनो को योगी सरकार देगी 50 लाख
Total View  2359


लखनऊ - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिपुर में अज्ञात हमलवरों के साथ सशस्त्र मुठभेड़ में शहीद हुए चन्दौली जिला निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक राव के परिजनो को 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद आलोक राव के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री जी ने शहीद आलोक राव के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5954107
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित