समाचार ब्यूरो
17/05/2023  :  22:05 HH:MM
गोपाल राय ने किया ‘आई लव यमुना कैंपेन’ का शुभारम्भ
Total View  1412


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- दिल्ली सरकार यमुना की सफ़ाई के लिये बुधवार को आईटीओ से ‘आई लव यमुना’ कैंपेन की शुरुआत की ।


दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया | “आई लव यमुना कैंपेन ” कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के ईको क्लब से करीबन 1500 बच्चों और शिक्षकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई | यमुना नदी की महत्ता और दिल्ली की प्रदूषण की समस्या के बारें में बच्चों को अवगत कराने के लिए इस कैंपेन का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों ने यमुना नदी की सफाई से सम्बंधित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और यमुना नदी की सफाई को लेकर महत्वपूर्ण शपथ भी ग्रहण की |

उन्होंने कहा कि यमुना दिल्ली के लिए एक नदी ही नहीं है बल्कि यह दिल्ली के एक बहुत बड़े इकोसिस्टम को सपोर्ट करती है | दिल्ली अपनी अधिकतर पानी से संबंधित जरूरतों के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। यमुना नदी इस क्षेत्र और उसके लोगों की आर्थिक और पारिस्थितिक आवश्यकताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, वर्षों से रसायनों, प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल प्रदूषकों की विशाल मात्रा ने नदी के पारिस्थितिक संतुलन के साथ छेड़छाड़ की है | हमारी सरकार हर वह कोशिश कर रही है जिससे की इस पवित्र नदी की गरिमा को बनाए रखा जा सके |

उन्होंने आगे बताया कि सरकार समझती है कि यमुना की सफाई और रेस्टोरेशन का काम अलग-अलग प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता है | इसके लिए ज़रूरत है की सभी स्टेकहोल्डर्स, लोकल समुदायों और शैक्षिक संस्थान एक साथ मिलकर सरकार का सहयोग करे | सरकार ने अपने स्तर पर यमुना नदी के कायाकल्प के लिए इस वर्ष के बजट में 7 सूत्री कार्य योजना तैयार की है |

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4429422
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित