समाचार ब्यूरो
05/05/2023  :  17:19 HH:MM
शिवपाल ने करायी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की घर वापसी
Total View  1420


इटावा - समाजवादी पार्टी (सपा) छाेड़ कर करीब पांच महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुये सुनील यादव की घर वापसी करा कर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है ।

श्री यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में सुनील यादव को उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। घर वापसी पर सुनील यादव के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी मौजूद थे। सुनील यादव ने कहा कि वो असली समाजवादी है और इसीलिए बहुत ही जल्दी अपने घर में वापस आ गए हैं, कुछ कथित कारणों के चलते उन्होंने चंद महीनों के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी लेकिन अब उनका मन भाजपा में नहीं लगा है, इसलिए वह अपने नेता के साथ आकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हो गए हैं। अब वो हमेशा जीवन भर अपने नेता शिवपाल सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के साथ ही रहेंगे यह उनका दृढ़ निश्चय है।
शिवपाल सिंह यादव ने पुराने रिश्तो का जिक्र करते हुए कहा कि सुनील यादव उनके पुराने कर्मठ जोशीले साथियों में से एक है जो करीब 30 सालों से पार्टी और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर के संघर्ष की भूमिका में सक्रिय बने हुए थे।
मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में नाराज होकर सपा के पूर्व सपा जिला अध्यक्ष सुनील यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। शिवपाल यादव ने कहा कि सुनील यादव भाजपा में गए और वह भी समझ गए। उसके बाद वापस घर आ गए और हम भी भाजपा के संपर्क में रहे थे। हमसे भी भाजपा के नेता मिलने आते थे लेकिन हम भी समझ चुके हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   177723
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित